Friday, February 20, 2026

तेरा साथ…

 तू साथ दे तो तेरे साथ जी जाऊँ,

तेरी राहों में अपनी दुनिया बसाऊँ।
तेरी एक नज़र पे दिल हार बैठूँ,
तेरी मुस्कान पे खुद को लुटाऊँ।

तुझे शायद अंदाज़ा भी नहीं,
कितना चाहा है मैंने तुझे।
हर दुआ में तेरा ही नाम रहा,
हर ख्वाब में पाया है मैंने तुझे।

तू जो मिल जाए तो किस्मत सँवर जाए,
तेरे मिलने से हर मौसम निखर जाए।
तेरे प्यार में खुद को यूँ पाऊँ,
कि तेरे साथ हर पल जीता ही जाऊँ

No comments:

Post a Comment

आख़िर दिल मेरा मान तो गया

 आख़िर दिल मेरा मान तो गया, झूठी कसम से आपका ईमान तो गया। आप कहते थे प्यार है मुझसे, देर से ही सही, दिल मेरा जान तो गया। कितनी रातें हमन...