Thursday, February 6, 2025

बेबसी का आलम


मेरी बेबसी का आलम ऐसा है,
चाहती हूँ तुझसे, पर जता नहीं सकती।

तेरे बिना जीना कितना मुश्किल है,
यह दर्द भी तुझे बता नहीं सकती।

हर साँस में तेरा नाम बसा है,
पर लबों से उसे दोहरा नहीं सकती।

काश तू समझ पाता मेरी खामोशी,
जो आँखें कहती हैं, पर सुना नहीं सकती।

No comments:

Post a Comment

आख़िर दिल मेरा मान तो गया

 आख़िर दिल मेरा मान तो गया, झूठी कसम से आपका ईमान तो गया। आप कहते थे प्यार है मुझसे, देर से ही सही, दिल मेरा जान तो गया। कितनी रातें हमन...